{"_id":"5bad16ad867a557ffe03fd16","slug":"31538070189-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के भारत बंद के तहत मेडिकल स्टोर 28 सितंबर को बंद रहेंगे। केमिस्ट 27 सितंबर की रात 12 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सेवाएं नहीं देंगे।
केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद का एलान किया है। उनका कहना है कि भारत सरकार ने 28 अगस्त को ऑनलाइन दवा बिक्री को नियमित करने का गजट नोटिफिकेशन किया है। ऑनलाइन दवा बिक्री से दवा व्यवसाय को नुकसान होगा। कहा कि ऑनलाइन पोर्टल बिना किसी जवाबदेही के दवा उपलब्ध कराएंगे, ऐसे में ऑनलाइन दवा बिक्री आम जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी साबित हो सकती है।
एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पंत का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध जारी रहेगा। उधर, बेड़ीनाग में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों ने प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। 24 घंटे तक मेडिकल स्टोरों के बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कत हो सकती है।