फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हरकोट के लिए पैदल चलने लायक रास्ता बनाया

हरकोट के लिए पैदल चलने लायक रास्ता बनाया

Mon, 20 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हरकोट के लिए पैदल चलने लायक रास्ता बनाया
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जुलाई की आपदा के बाद से बंद मुनस्यारी-हरकोट मोटर मार्ग पर सोमवार से पैदल आवागमन शुरू हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट की पहल पर पैदल चलने लायक रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन


एक-दो जुलाई को हुई बारिश के दौरान मुनस्यारी के जीआईसी बैंड से हरकोट को जाने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। नुकसान के चलते डेढ़ माह से यातायात सुचारु नहीं हुआ है। कई स्थानों में पैदल चलने लायक तक रास्ता नहीं बचा। इसी मार्ग पर आईटीबीपी और महाविद्यालय भी है, जिस कारण विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खोलने की दिशा में संबंधित विभाग ने कदम नहीं उठाया हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने उपजिलाधिकारी के सामने यह मामला उठाया था।
विज्ञापन


सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट और आईटीबीपी के जवानों की अगुवाई में महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं, आईटीबीपी के जवानों ने स्वयं आगे आकर पैदल चलने लायक रास्ता तैयार किया। एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर एसडीआरएफ और आपदा रेस्क्यू टीम के लोग भी रास्ता बनाने में जुटे। रास्ता खोलने वालों में महाविद्यालय के डॉ. रवि जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, कालेज के तमाम युवा और आईटीबीपी के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed