{"_id":"5aad51a94f1c1b3a058b5b87","slug":"31521308073-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणवीर हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच की मांग
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। थल के रणवीर सिंह हत्याकांड के आरोपियों की छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
शनिवार को थल सत्याल गांव निवासी सीमा सत्याल कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से गुहार लगाई। बताया कि छह माह पहले चार-पांच लोगों ने पति रणवीर सिंह की हत्या कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोपियों से खतरे की आशंका भी जताई।
रणवीर की हत्या कर खाई में फेंका था शव
पिछले साल 30 सितंबर को रणवीर की हत्या हुई थी। हत्यारे रणवीर को खाई में धक्का देकर फरार हो गए थे। शव नापड़ रोड पर सिलिंगगड़ा घाटी से बरामद हुआ था। बाद में मृतक की पत्नी की ओर से कमलेश, राकेश, मनीष, नारायण आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।