फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन

वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन

Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। एसपी अजय जोशी की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था और वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने दुर्घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग, नशे के सेवन, तेज रफ्तार, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की दरकार बताई।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कोई भी नशेड़ी वाहन नहीं चला पाएगा। उन्होंने बारहमासी सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की। एसपी ने वाहन संचालकों से समय-समय पर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल के साथ ही कई पुलिस अधिकारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी, मनोज सिंह, राजेंद्र पांडेय, परिवहन निगम के अशोक सिंह, टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी, केएमओ और परिवहन निगम के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी में थानाध्यक्ष चंदन बिष्ट के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाया गया। वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने का कोई मामला सामने नहीं आया। थानाध्यक्ष ने कहा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed