{"_id":"5a203be04f1c1b3c3d8bace1","slug":"31512061920-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेराघाट क्षेत्र के लोगों ने तहसील में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेराघाट क्षेत्र के लोगों ने तहसील में धरना दिया
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी/पिथौरागढ़। सेराघाट क्षेत्र के लोगों ने हिमालय हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को बंगापानी तहसील परिसर में धरना दिया। लोगों ने वादे पूरे करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वादे पूरे न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सुबह 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों ने रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी गोस्वामी के माध्यम से तहसीलदार को भेजे ज्ञापन में कहा कि कंपनी ने पावर प्रोजेक्ट का काम पूरा होने से पहले गांव में खेल मैदान का निर्माण, शौचालयों का निर्माण करने, प्रभावित परिवारों को प्रोजेक्ट में नौकरी देने के साथ ही प्रभावित गांवों को बिजली देने का वादा किया था।
खेल मैदान का काम अधूरा छोड़ दिया गया। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया है। कुछ लोगों को बहुत कम वेतन पर कंपनी में नौकरी दी गई है। जिनको नौकरी दी गई है, उनको अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में वनीकरण भी कंपनी ने नहीं किया है।
विज्ञापन
इन लोगों ने इन मांगों को पूरा करने के साथ ही प्रभावित गांवों को बिजली देने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी यह मामला उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सप्ताह के भीतर मांगों पर अमल नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। दो बजे तक चले धरने में महिला मंगल दल की अध्यक्ष खिमुली देवी, खुशाल सिंह, बहादुर सिंह, जगदीश राम, कमला देवी, मोतिमा देवी, मुन्नी देवी, इंद्रा देवी आदि मौजूद थे।