{"_id":"59ee304d4f1c1bcc538b8a70","slug":"31508782157-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को बंदूक चाहिए तो किसी को जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को बंदूक चाहिए तो किसी को जमीन
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन के निर्देश पर सोमवार को डीएम सी रविशंकर ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। आज जनता दरबार में ग्राम ध्याड़ा निवासी गोविंद सिंह ने बंदूक का लाइसेंस दिलाने और टकाना निवासी दिनेश कुमार जोशी ने नजूल भूमि दिलाने का मामला रखा। कुल 15 आवेदनपत्र पेश हुए। इनमें जीआईसी रोड निवासी देवकी देवी ने आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग रखी।
केदार कॉलोनी निवासी नरेश जोशी ने आपदाग्रस्त ढूंगातोली और जौलजीबी में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग रखी। अर्पण संस्था की खीमा जेठी ने खेतीबाड़ी करने वाली महिलाओं को किसान का दर्जा देने, सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह खोलिया ने नाले के पानी से भवन को हो रहे नुकसान की रोकथाम करने, मझेड़ा निवासी कीड़ी देवी ने आवासीय मकान दिलाने, देवल अस्कोट निवासी नरी राम ने सड़क निर्माण से कटी जमीन का मुआवजा देने, हिनकोट की कलावती देवी ने जमीन दिलाने की मांग रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में एडीएम मोहम्मद नासिर, सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, डीडीओ गोपाल गिरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो