{"_id":"59ce83194f1c1bd8538b4fcf","slug":"31506706201-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासखंडों में खेल प्रतियोगिता होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासखंडों में खेल प्रतियोगिता होगी
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गांधी जयंती पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विकासखंडों में खेल प्रतियोगिता होगी। खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में संपन्न कराई जाएगी। 2 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में अंडर-12, 17 के बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। जीआईसी पांखू बेड़ीनाग में 2 अक्तूबर को क्रास कंट्री प्रतियोगिता अंडर-14, 18 के बालक और बालिका वर्ग में कराई जाएगी। रामलीला मैदान डीडीहाट में 2 से 4 अक्तूबर तक ओपन पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।
जीआईसी खेल मैदान देवलथल में 6, 7 अक्तूबर को अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 8 से 10 अक्तूबर तक जोहार खेल मैदान मुनस्यारी में अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता, धारचूला स्टेडियम में 12 से 13 अक्तूबर तक ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर-19 बालक, बालिका वर्ग में होगी। झौलखेत खेल मैदान मूनाकोट में अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी संबंधित खेल प्रशिक्षकों से संपर्क कर प्रवेश करा सकता है। बताया कि प्रवेश के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।