फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   28.80 mm rainfall occurred in Bedinag

बेड़ीनाग में हुई 28.80 एमएम बारिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
28.80 mm rainfall occurred in Bedinag
पिथौरागढ़। बुधवार की देर शाम जिले भर में बारिश हुई। सबसे अधिक 28.80 एमएम बारिश बेड़ीनाग में दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की सुबह भी जिला मुख्यालय सहित कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में दिन भर बादल छाये रहे। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात पिथौरागढ़ में एक एमएम, बेड़ीनाग में 28.80 एमएम, डीडीहाट में छह एमएम, धारचूला में 12.20 एमएम, मुनस्यारी में 0.5 एमएम बारिश हुई। गंगोलीहाट में बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी आसमान में सुबह से ही बादल छाये रहे। घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम खराब होने के कारण मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के लगातार खराब रहने से फसलें समेट रहे किसान परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed