{"_id":"5dd6bb9c8ebc3e54b5469d3e","slug":"25-lakh-gadri-was-destroyed-in-hachila-pithoragarh-news-hld364919226","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में फिर सुलगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में फिर सुलगी आग
विज्ञापन
एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन से निकलता धुआं।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में फिर आग सुलग गई है। आग से उठ रहे धुएं से आसपास की बस्तियों और यहां से चलने वाले लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। पिछले आठ, नौ नवंबर को भी डंपिंग जोन में आग लगी थी। करीब एक हफ्ते तक आग बुझाने का प्रयास किया गया था। तब पालिका ने किसी के द्वारा अराजक तत्व द्वारा आग लगाए जाने की बात कही थी। लेकिन इस बार आग फिर लगने पर लोगों ने पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि क्या इस बार भी पालिका इसका दोष किसी अन्य पर डालेगी।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में एनटीडी के पास स्थित कूड़ा घर में पिछले दो तीन दिन से आग लगी है। इससे दिन रात लगातार धुआं उठने से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। धुएं के कारण जहां कूड़े की दूषित हवा लोगों की सेहत दुष्प्रभाव डाल रही है वहीं कूड़ा जलने से आ रही दुर्गंध से लोगों का इस मार्ग में चलना मुश्किल हो गया है। खासकर सुबह पैदल चलने वाले भी इस धुएं से परेशान हैं। इस कूड़ा डंपिंग जोन में नवंबर में लगी आग कई दिनों तक रही। तब पालिका ने जल संस्थान के सहयोग से पांच टैंकर पानी डंपिंग जोन में डाला और इस दौरान एक फायर वाहन भी आग बुझाने में लगाया और डंपिंग जोन में कूड़े के ऊपर मिट्टी भी डाली गई। तब जाकर आग बुझ पाई थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि हवा के कारण कहीं से कूड़े में फिर आग लग गई है। उसे लगातार पानी के टैंकर लगाकर बुझाया जा रहा है।
कोट....
घटना स्थल से चिड़ियाघर पास में है। यहां काफी पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन दुर्गंध और गंदगी के कारण पर्यटकों का आना भी कम हो गया है। श्वास के रोगियों के लिए धुआं काफी खराब है। - धीरज मेहता
विज्ञापन
-
बीते रविवार तक आग ऊपर जा रही थी लेकिन अब नीचे नीचे आ रही है, जिससे सड़क में चलने वालों को दिक्कत हो रही है। दुर्गंध के कारण यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। - पान सिंह, एनटीडी
-
बार बार कूड़ा जलने से प्रदूषण फैल रहा है। वाहन चालकों और यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। पालिका को कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। पिछली बार भी कूड़ा जला था। - प्रकाश चंद्र