{"_id":"58d6a3b94f1c1b1a191a2517","slug":"22-shops-of-liquor-will-take-off-the-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्गों के किनारों से हटेंगी शराब की 22 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्गों के किनारों से हटेंगी शराब की 22 दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
थल में स्टेट हाइवे के किनारे स्थित शराब की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संचालित हो रही देसी एवं विदेशी शराब की 22 दुकानों को स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे से हटाया जाएगा। जिले में कुल 27 शराब की दुकानों में से पांच दुकान ऐसी हैं जो हाइवे के दायरे में नहीं आती। उनको हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने जिले में संचालित हो रही शराब की दुकानों का पूरा ब्योरा तैयार किया है। इसके अनुसार स्टेट हाइवे पर देसी शराब की 6 और विदेशी शराब की 5 दुकानें हैं। इसी तरह नेशनल हाइवे पर देसी शराब की 4, विदेशी शराब की 6 और बियर की 1 दुकान है। पिथौरागढ़ नगर की सभी देसी, विदेशी और बियर की दुकानें इसके दायरे में आ गई हैं। इनको हटाया जाएगा। इसके अलावा थल, नाचनी, बेड़ीनाग, कनालीछीना, जौलजीबी, धारचूला, मुनस्यारी, मुवानी, गंगोलीहाट की सभी देसी और विदेशी शराब की दुकान हाइवे से हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी गिरीश जोशी ने बताया कि जो दुकान हाइवे से हटकर खुली हैं उनमें भवनखोला और वड्डा की देसी शराब की दुकान, चंडाक, अस्कोट और झूलाघाट की विदेशी शराब की दुकान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश पर इन दुकानों को हाइवे से कम से कम 500 मीटर दूर ले जाने को कह दिया गया है। शराब की दुकानों का संचालन कर रहे लोगों को नए स्थान पर दुकान की व्यवस्था खुद करनी होगी।
विज्ञापन
शराब की दुकानों की नीलामी में देरी होगी
पिथौरागढ़। प्रदेश में बनी नई सरकार अब तक अपनी आबकारी नीति घोषित नहीं कर पाई है। इस कारण शराब की दुकानों की नीलामी में देरी होगी। पिछले साल तक आबकारी विभाग मार्च अंत में शराब की दुकानों की नीलामी कर देता था। जिला आबकारी अधिकारी गिरीश जोशी ने बताया कि फिलहाल पुराने ठेकेदारों को ही समय विस्तार दे दिया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद ही नई नीलामी की जाएगी।