फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भाजपा ने जनता की उम्मीदों के अनुसार किए विकास कार्य

भाजपा ने जनता की उम्मीदों के अनुसार किए विकास कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने जनता की उम्मीदों के अनुसार किए विकास कार्य
पिथौरागढ़। भाजपा के पिथौरागढ़ विधान सभा संयोजक एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि भाजपा का पांच वर्ष का कार्यकाल उपलब्धि पूर्ण रहा है। बताया कि चुनाव के लिए संचालन समिति का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में लुंठी ने कहा कि बारहमासी सड़क और भारत माला प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृत सड़कें भाजपा की उपलब्धियां रही हैं। टनकपुर रेल लाइन को बड़ी लाइन से जोड़ने की मांग भी पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग केंद्र सरकार ने पूरी की है। देश की गरीब जनता को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई है। उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के तहत सभी परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है। मोदी सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने की योजना शुरू हुई। जीरो टालरेंस की नीति से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान सभा संयोजक महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन कर दिया है। इसमें प्रकाश पंत विधान सभा प्रभारी, देशदीपक पंत विस्तारक, किशन खड़ायत चीफ इलेक्शन एजेंट, पुष्कर भाटिया मीडिया प्रमुख, राकेश देवलाल जनसभा प्रमुख, सुभाष जोशी लीगल कमेटी, गणेश भंडारी प्रत्याशी कार्यक्रम एवं प्रवास, राजेंद्र जोशी सामग्री प्रमुख, राजेंद्र भट्ट प्रचार प्रमुख, इंद्र लुंठी प्रचार वाहन प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed