{"_id":"5c017844bdec2241ca08f21f","slug":"21543600196-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा शपथ ग्रहण
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा। पालिका प्रशासन शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र रावत के साथ ही 20 वार्ड सभासदों को रविवार सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। सर्वप्रथम डीएम सी रविशंकर अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अन्य सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए पालिका की ओर से करीब 800 गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
इसके लिए संस्कृति विभाग देहरादून की ओर से अल्मोड़ा की जय नंदा, हिमालयन लोक कला केंद्र, संस्कार सांस्कृतिक समिति को आमंत्रित किया गया है। लोक कलाकारों के अलावा जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा स्वागत, वंदना गीत और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।