{"_id":"5c017837bdec221c9029bba2","slug":"21543600183-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से बीमार 152 मरीज पहुंचे बेड़ीनाग अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से बीमार 152 मरीज पहुंचे बेड़ीनाग अस्पताल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बागेश्वर जिले के बास्ती सनगाड़ गांव में हुई फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़े 152 मरीज उपचार के लिए बेड़ीनाग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। देर शाम तक मरीजों के पहुंचने का क्रम जारी था।
बास्ती गांव में मोहन सिंह की पुत्री की शादी थी। गांव के लोगों व बरातियों ने खाना खाया। इसके बाद सभी लोगों के पेट मे दर्द की शिकायत शुरू हुई। कई लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। इससे हड़कंप मच गया। कई ग्रामीण उपचार के लिए बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचे। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं अधिकतर महिलाएं बेहोश हो गईं। डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि अब तक लगभग 152 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजाें की हालत खतरे से बाहर बताई। मामले का पता चलते ही क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला अस्पताल पहुंची और बीमार लोगों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि गंगोलीहाट से भी चिकित्सकों को बेड़ीनाग बुला लिया है। इधर, देर शाम तक उल्टी दस्त की शिकायत वाले मरीजों का अस्पताल पहुंचने का क्रम जारी था। थाना बेड़ीनाग एवं स्थानीय लोगों की ओर से बीमारों के लिए कपड़ों एवं खाने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर थाना प्रभारी बिजेंद्र शाह जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे।