फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कई चुनाव आए लेकिन समस्याएं दूर नहीं हुई

कई चुनाव आए लेकिन समस्याएं दूर नहीं हुई

Tue, 06 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कई चुनाव आए लेकिन समस्याएं दूर नहीं हुई
पिथौरागढ़। हर चुनाव में उम्मीदवारों ने वादों और विकास के दावों में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन पिथौरागढ़ नगर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी उम्मीदवार कई वादे कर रहे हैं। इन वादों पर जनता को भरोसा नहीं है। अब भी नाली, स्ट्रीट लाइट, सीवर, पेयजल जैसे मुद्दे हावी हैं। जनता का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद नेता अपने किए वादों को भूल जाते हैं।
विज्ञापन


वार्ड में नालियां नहीं हैं। सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। पिछले छह माह से हालात और अधिक बदतर बने हैं। चुनाव में हर बार विकास का दावा तो किया जाता है, लेकिन बाद में जनता को सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है। -ललित सिंह बसेड़ा
विज्ञापन


सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। पानी समय से नहीं आता है। पेयजल की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। नालियों की सफाई नहीं होती है। -राजेंद्र सिंह मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में समस्याएं ही समस्याएं हैं। नगर के सभी वार्डों में साफ मार्ग, रात्रि प्रकाश और नाली निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। सुविधाएं नजर नहीं आती हैं। नगर में आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या भी बढ़ने लगी है। -गीता बसेड़ा


समस्याओं का समाधान करने के बजाय कोरे आश्वासन मिलते हैं। यह क्षेत्र अब तक सीवर लाइन से नहीं जुड़ पाया है। सीवर लाइन नहीं होने के कारण जल स्रोतों का पानी दूषित हो गया है। इस पर ध्यान देना चाहिए। -भागीरथी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed