{"_id":"5b312c534f1c1bc96b8b82dd","slug":"21529949267-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से किशोर की मौत
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाचनी/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। समकोट गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक जीएस देउपा ने बताया कि उन्हें दूरभास से जानकारी मिली है कि समकोट गांव के खुशाल सिंह का पुत्र विरेंद्र सिंह (15) मौधारी तोक में जानवरों को चराने गया था। अपराह्न करीब ढाई बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि घटना की जानकारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को दे दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि तहसीलदार डॉ. तिवारी को भी मौके के लिए रवाना कर दिया है।