{"_id":"5aad52784f1c1bbe758b5fdb","slug":"21521308280-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन पर धमकाने के मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने फोन पर धमकाने वाले को ढूंढ निकाला है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस श्रीवास्तव ने 6 फरवरी को कनालीछीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया था। डॉक्टर को स्थानांतरण कराने के साथ ही सबक सिखाने की धमकी दी गई थी। मामले में कार्रवाई न होने पर डॉ.श्रीवास्तव ने 10 मार्च को डीएम सी रविशंकर को पत्र लिखा था। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि फोन पर धमकाने वाला एक महिला डॉक्टर का पति है। यह महिला डॉक्टर स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कनालीछीना अस्पताल में तैनात है। धमकी देने के एक दिन पहले डॉ. श्रीवास्तव और महिला चिकित्सक का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
उप निरीक्षक ने बताया कि कथित रूप से धमकी देने वाले व्यक्ति को एक सप्ताह के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है, वह थाने में आकर जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल का कहना है कि मामला पुलिस, प्रशासन के सज्ञान में है।