{"_id":"59aee1184f1c1b60078b46ce","slug":"21504633112-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को मिलेंगे कंप्यूटर और प्रोजेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को मिलेंगे कंप्यूटर और प्रोजेक्टर
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिंह चुफाल ने राजकीय इंटर कॉलेज मुवानी को प्रोजेक्टर, फोटोस्टेट मशीन, खेल सामग्री के साथ-साथ 100 कुर्सी और 100 मेज देने की घोषणा की है। मुवानी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी विद्यालयों में रिक्त पद भरे जाएंगे। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने कहा कि मुवानी इंटर कॉलेज का नाम स्व. इंद्र बहादुर चंद के नाम पर रखने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यालय में हुए कार्यक्रम में अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य किशन राम टम्टा, पीटीए अध्यक्ष सोबन कार्की, राम सिंह राठौर, रमेश बम, अमरजीत, कुंदन सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र बोरा ने किया।
बाद में राजकीय हाइस्कूल घसाड़ में हुए कार्यक्रम में विधायक ने प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप देने की घोषणा की। विद्यालय की चहारदीवारी और एक अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए भी धन देने की घोषणा की। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में गणित के शिक्षक नहीं हैं। लिपिक की तैनाती भी अब तक नहीं हुई है। हाइस्कूल की कक्षाएं जूनियर हाइस्कूल के भवन में चल रही हैं। विधायक ने इन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य त्रिभुवन राठौर, पूरन चंद, भानी चंद, दीवान सिंह बोरा, गंगा देवी, जगदीश उप्रेती आदि उपस्थित थे। संचालन हेमचंद्र बेलवाल ने किया।