फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लॉकप में शुरू कर दिया अनशन

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लॉकप में शुरू कर दिया अनशन

Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लॉकप में शुरू कर दिया अनशन
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लॉकप में अनशन शुरू कर दिया
विज्ञापन

पिथौरागढ़। धारचूला देहात के क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह थलाल को गिरफ्तार कर पिथौरागढ़ लॉकप में रखा गया है। उन्होंने आरोप को गलत बताते हुए लॉकप में ही अनशन शुरू कर दिया है। थलाल का कहना है कि 11 मार्च 2017 को धारचूला के फुलतड़ी में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही से पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त हुआ और एक ग्रामीण की गोशाला टूट गई थी। प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। जांच सामने नहीं आई लेकिन ठेकेदार चंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना के तुरंत बाद थलाल ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने डीएम को पत्र देकर कहा है कि यह कहां की न्याय व्यवस्था है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लापरवाही का विरोध कर रहे जनप्रतिनिधि को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा है कि यदि इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच को सार्वजनिक नहीं किया गया तो 22 जून को क्षेत्र पंचायत पद से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed