फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   208 complaints received at the public grievance meeting; most resolved

Pithoragarh News: जनता मिलन में 208 शिकायतें पहुंचीं, ज्यादातर का निस्तारण

Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
208 complaints received at the public grievance meeting; most resolved
चंपावत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 208 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकतर मामलों में मौके पर त्वरित कार्रवाई की गई जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, आर्थिक सहायता, सुरक्षा दीवार, तारबाड़ और किसान सम्मान निधि से संबंधित मामले प्रमुख रहे।
ग्राम किमवाड़ी निवासी जशोधर पचौली ने तालाब का कार्य पूरा होने के बाद भुगतान नहीं होने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जिला मत्स्य प्रभारी ने मौके पर ही समस्या का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

सैदोला बोरा की बसंती देवी ने आवास और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। भगाना-भंडारी के ग्रामीणों ने नारियलगांव बाजार में पांच सोलर लाइट लगाने और दियूरी के हिमांशु जोशी ने फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ व सोलर लाइट लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अर्थ व संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed