{"_id":"5bfd7a91bdec2241946b3f0f","slug":"201543338641-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ से हरिद्वार के लिए कोई बस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ से हरिद्वार के लिए कोई बस नहीं
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से धार्मिक नगरी हरिद्वार के लिए संचालित सीधी बस सेवा ढाई माह से बंद है। एकमात्र बस के बंद होने से सीमांत जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धार्मिक नगरी होने के कारण डिपो स्थापना के समय से ही पिथौरागढ़ से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। इससे सीमांत जिला सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोग कई धार्मिक कार्यों के लिए इसी बस से हरिद्वार के लिए आवाजाही करते थे। लगभग ढाई माह पहले हरिद्वार के लिए चलने वाली पिथौरागढ़ डिपो की बस को इस रूट से हटाकर नैनीताल के लिए संचालित कर दिया गया।
हरिद्वार के लिए बस सेवा बंद होने के कारण अब सीमांत के यात्रियों को कई दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें देहरादून की बसों में आवागमन करना पड़ता है। हरिद्वार से प्रतिदिन लौटने वाले यात्रियों को भी देहरादून की बसों का इंतजार रहता है। कई बार बस नहीं मिलने पर अधिकतर यात्री जीपों में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के अनुसार जिला मुख्यालय से हाईकोर्ट के लिए सीधी बस सेवा चलानी थी। इस आदेश के अनुपालन में अतिरिक्त बसें नहीं होने से हरिद्वार के लिए संचालित बस को नैनीताल रूट पर भेजा जा रहा है। जैसे ही नई बसें मिलेंगी, हरिद्वार के लिए फिर से नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। -राजेंद्र प्रसाद, उप महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम, पिथौरागढ़