फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   योगासन में हितेश, तनुज, मेघा, सुहाना प्रथम

योगासन में हितेश, तनुज, मेघा, सुहाना प्रथम

Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
योगासन में हितेश, तनुज, मेघा, सुहाना प्रथम
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक की योगासन प्रतियोगिता में हितेश, तनुज, मेघा, सुहाना से योग के विभिन्न आसानों का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने किया। प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल के हितेश देवली ने प्रथम और जीजीआईसी की ऐंचोली की मेघा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु के बालक वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मंडप के तनुज बोरा, जूहा मोस्टामानू के गौरव मलड़ा, हर्षित जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में राजूहा मंडप सुहाना ने पहला, इसी स्कूल की सारिका और मुस्कान दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने पुरस्कृत किया। निर्णायक निरंजन पांडेय, दिनेश जोशी, धनंजय जोशी, रवि पांडेय रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती ने बताया कि जनपदीय योग एवं आसन प्रतियोगिता 19 और 20 नवंबर को केएनयू जीआईसी में संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मंडप हरीश चंद्र पांडेय, देवेंद्र बिष्ट, भुवन पांडेय, धर्मेंद्र बोहरा, सुभाष चंद्र जोशी, जमुना प्रसाद रस्तोगी, निर्मला, मीनाक्षी धामी, किरन खड़ायत, अजय कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed