{"_id":"5b33cc834f1c1b36208b55af","slug":"201530121347-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती गांव में मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरांती गांव में मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील के दरांती गांव में बारिश के दौरान एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बेड़ूमहर में तेज आंधी के दौरान एक मकान की छत उड़ने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बारिश के दौरान दरांती निवासी भोपाल राम पुत्र रतन राम के मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की आहट होने पर घर में मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचाई। प्रभावित व्यक्ति ने तहसील कार्यालय में मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना देकर मुआवजे की मांग की है। उपजिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। उधर, आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम अंधड़ से बेड़ूमहर निवासी कमला देवी पत्नी गोविंद सिंह के मकान की छत उड़ गई। सूचना पर तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय, गोपाल जोशी, दीनदयाल वर्मा ने मौके का मुआयना किया। प्रभावित को आपदा मद से आर्थिक सहायता देने की बात कही।