फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परिचालकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का विरोध

परिचालकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का विरोध

Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
परिचालकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का विरोध
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने परिचालकों के खिलाफ की जा रही एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया है। आरोप लगाया कि गड़बड़ी के लिए परिवहन मुख्यालय जिम्मेदार है और निशाना परिचालकों को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिपो परिसर में हुई कर्मचारियों की बैठक में कहा गया कि परिवहन निगम में आजकल जो घोटाला सुर्खियों में है, वह घोटाला न होकर साफ्टवेयर में किए गए बदलाव के कारण हुई गड़बड़ी है। निगम मुख्यालय से साफ्टवेयर में बदलाव करते हुए सीनियर सिटीजन के स्थान पर सांसद, विधायक का कोड डाल दिया गया।, जिसकी सूचना किसी भी डिपो को नहीं दी गई। ना ही किसी परिचालक को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। निगम में विशेष श्रेणी से 16 प्रकार के यात्रियों को शासन द्वारा निशुल्क यात्रा अनुमन्य है।
विज्ञापन


जिसका टिकट केवल मशीन पर अंकित होता है, यात्री को टिकट निर्गत नहीं होता है। इस कारण किस श्रेणी का टिकट अंकित हो रहा है, इसकी जानकारी परिचालक को नहीं हो पाती। कोड में बदलाव के कारण बुजुर्ग कोटे की यात्रा सांसद/विधायक कोटे में दर्ज हो गई। कहा गया कि मुख्यालय की गलती के लिए परिचालकों को सेवामुक्त किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। निगम प्रशासन निर्णय वापस नहीं लेता है तो परिवहन निगम के सभी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में कर्मचारी नेता मोहन सिंह भंडारी, अनिल चंद्र जोशी, पवन पांडेय, संजय महर, पवन कुमार, प्रदीप त्रिपाठी, नवीन कोठारी, विरेंद्र कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed