{"_id":"5a9d7b7f4f1c1bfe7e8b8edf","slug":"201520270207-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में पहले दिन की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण रही। किसी भी केंद्र से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले के 16 संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इन केंद्रों पर शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 94 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 7586 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिले में गंगोलीहाट, मुनस्यारी, विण, मूनाकोट, धारचूला, कनालीछीना के 16 संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा दी। पुलिस बल के अतिरिक्त इन केंद्रों पर शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। जिलास्तर पर गठित सचल दस्तों समेत 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, खंडीय, उपखंडीय शिक्षाधिकारियों की टीमों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
सचल दस्तों ने कई केंद्रों पर की छापेमारी
सचल दस्तों ने पहले दिन कई केंद्रों पर छापेमारी की। सीईओ के सचल दस्ते ने पीपलकोट, मूनाकोट, गौड़ीहाट, झूलाघाट के परीक्षा केंद्रों पर छापे मारे। डीईओ माध्यमिक के सचल दस्ते ने एंचोली के साथ ही पंचेश्वर के दूरस्थ सल्ला, चिंगरी आदि केंद्रों पर छापे मारे। इसी तरह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की टीम ने कनालीछीना से छड़नदेव के बीच केंद्रों पर छापे मारे। डाइट प्राचार्य के सचल दस्ते ने डीडीहाट, अस्कोट, नारायण नगर आदि परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
आसान प्रश्नपत्र से खिले चेहरे
पहले दिन हुए इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र को हल करने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए छात्र-छात्राएं आसान प्रश्नपत्र को लेकर काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा केंद्रों के बाहर धीरज, अभय सिंह, पंकज भंडारी, सपना, करिश्मा, उमेश चंद्र आदि छात्र-छात्राओं का कहना था कि पाठ्यक्रम के भीतर से ही सभी सवाल पूछे गए थे। पिछले सालों की तुलना में आसान प्रश्न पूछे गए थे। सभी ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया।
दूरस्थ केंद्रों के चलते गैरहाजिर छात्रों की तस्वीर नहीं हुई साफ
डीडीहाट संकल केंद्र से जुड़े धारचूला-मुनस्यारी के कई दूरस्थ, दुर्गम केंद्रों से उत्तरपुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाई हैं। इसके चलते जिले में परीक्षा से गैरहाजिर छात्रों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है। पिथौरागढ़ केंद्र के 38 केंद्रों पर 3083 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 51 अनुपस्थित रहे। इसी तरह बेड़ीनाग के कलेक्शन सेंटर के 25 केंद्रों पर 2057 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन केंद्रों पर 19 अनुपस्थित रहे। डीडीहाट केंद्र के 31 केंद्रों पर 2446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन दूरस्थ केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाएं देर शाम तक न पहुंचने से गैर हाजिर परीक्षार्थियों की संख्या पता नहीं चल पाई है। सीईओ वीपी सिमल्टी का कहना है कि गैरहाजिर परीक्षार्थियों की सही संख्या मंगलवार तक पता चल पाएगी।