{"_id":"5a2ac8e84f1c1b8d698c07d2","slug":"201512753384-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर विदा की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर विदा की बेटी
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के परिवर्तन संगठन के साथ मिलकर परिजनों ने कन्यादान के दिन बेटी की विदाई पौधरोपण से की। बृहस्पतिवार को बलुवाकोट ग्राम पंचायत के नगतड़ तोक में त्रिलोक थलाल की पुत्री रीना थलाल का विवाह था।
संगठन के लोग आम का एक पौधा लेकर थलाल के घर पहुंचे। बेटी की विदाई पर एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव की दुल्हन रीना के साथ ही दुल्हन के पिता त्रिलोक थलाल और पूरे परिवार ने सराहना की। घर के पास ही दुल्हन ने माता, पिता और अन्य परिवार के लोगों के साथ आम का पौैधा रोपा। दुल्हन के परिजनों ने पौधे की सुरक्षा का वचन दिया है। लोगोें ने कहा कि इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं यह पेड़ बेटी की याद दिलाता रहेगा और फल भी देगा।
संगठन से जुड़े रोहित खाती बताते हैं कि संगठन पौधरोपण करता रहा है। इस वर्ष अब तक 150 पौधे मंदिरों, स्कूलों, सरकारी कार्यालय परिसरों, जंगलों में संस्था के लोग रोप चुके हैं। बताया कि पौधे वन और कृषि विभाग उपलब्ध कराता है। इस दौरान संगठन के तमाम लोग मौजूद थे।