{"_id":"595687cd4f1c1b7c0c8b4906","slug":"201498843085-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी के गांवों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी के गांवों में पानी का संकट
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य लीला बनग्याल ने दारमा घाटी चल नागलिंग, बोंगलिंग, बालिंग, तीदांग, गो, मार्छा, सीपू, बोन ढांकर, फिलम गांवों का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। बनग्याल ने बताया कि इलाके के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। ग्लेशियरों के पिघलने से नाले उफान पर हैं, लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
भाजपा नेत्री ने कहा कि बौंगलिंग से सीपू तक सभी गांवों में पानी की कमी हो गई है। बोंगलिंग में एक किमी दूर और गो में दो किमी दूर से लोग पानी ढो रहे हैं। केवल मार्छा में हालात कुछ ठीक हैं। उन्होंने बताया कि ग्लेशियरों के पिघलने से उफान पर आए नाले लोगों की जान के लिए खतरा बने हैं। नाला पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों से गुजरते समय वाहनों के भीतर तक पानी घुस रहा है। उन्होंने कहा कि चल से दातू तक पांच स्थानों पर पुल बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सीपू, मार्छा, गो, बोन में अराजक तत्व घरों की छत तोड़कर खाने का सामान चुरा रहे हैं। घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। मल्ला दारमा में पुलिस चेकपोस्ट और स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। वह इन मुद्दों को जिलाधिकारी, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने उठाएंगी।