{"_id":"5f63621a8ebc3e74b0577376","slug":"20-minutes-open-for-student-pithoragarh-news-hld397239326","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर छात्रा के लिए 20 मिनट के लिए खुला झूलापुल, 70 लोगों ने की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर छात्रा के लिए 20 मिनट के लिए खुला झूलापुल, 70 लोगों ने की आवाजाही
Thu, 17 Sep 2020 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
पुल से आवाजाही करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की नेपाल में रहने वाली गर्ब्यांग निवासी बीकॉम की छात्रा प्रतिभा गर्ब्याल की परीक्षा के चलते बृहस्पतिवार को 20 मिनट के लिए झूलापुल खोला गया। इस दौरान दोनों देशों के 70 लोगों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों ने 18 सितंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन को झूलापुल खोलने का अनुरोध पत्र दिया था। छात्रा हल्द्वानी कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को 2.40 बजे 20 मिनट के लिए झूलापुल खोला गया। इस दौरान भारत से 36 लोग नेपाल गए और नेपाल से छात्रा प्रतिभा सहित 34 लोग भारत आए।
विज्ञापन
डॉ. गौतेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह भोगिया की टीम ने नेपाल से आए सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बाद झूलापुल खोला गया, जिसमें 70 लोगों ने आवाजाही की। वहां झूलापुल इंचार्ज एएसआई बीसी जोशी, पेशकार खीमानंद भट्ट, नवीन गिरी, प्रताप कामी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल आदि थे।
विज्ञापन
बीकॉम की छात्रा के परिजनों की ओर से परीक्षा को लेकर झूलापुल खोलने के संदर्भ में पत्र दिया था, जिसके बाद झूलापुल खोला गया। भविष्य में किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर दोनों देशों के प्रशासन की अनुमति के बाद ही पुल खोला जाएगा।
- अनिल कुमार शुक्ला एसडीएम धारचूला।
मार्च से पुल बंद होने से दोनों ओर के कई व्यापारियों को व्यापार में काफी नुकसान हुआ है। उसे देखते हुए दोनों प्रशासन को हफ्ते में एक या दो बार झूलापुल खोलना चाहिए। इससे दोनों देश के स्थानीय लोगों को फायदा मिल सके।
- भूपेंद्र थापा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष धारचूला