{"_id":"5b994c9b867a557ed101888e","slug":"191536773275-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन के जिला संयोजक कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत साहित्य विशाल दृष्टिकोण प्रदान करता है।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे आठों विकासखंडों के विद्यार्थियों ने संस्कृत नाटक, नृत्य की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। संस्कृत के स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण से विद्यार्थियों की इस विषय पर पकड़ की झलक दिखी। आयोजन में कुल छह तरीके की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें नाटक, नृत्य, समूह गान, वाद-विवाद, श्लोक उच्चारण, आशु भाषण शामिल है।
जिला संयोजक कैलाश जोशी और सह संयोजक चंद्रधर पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाष्कर कर्नाटक, डॉ. गीता पंत, दीपा, शांति, गोविंद शर्मा, रमेश जोशी, राम दत्त जोशी, हरीश बिष्ट, संजय पांडे आदि मौजूद थे।