फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध खनन के मामले में राजस्व विभाग और नागरिक पुलिस आमने-सामने

अवैध खनन के मामले में राजस्व विभाग और नागरिक पुलिस आमने-सामने

Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के मामले में राजस्व विभाग और नागरिक पुलिस आमने-सामने
अस्कोट/डीडीहाट। अवैध खनन के मामले में राजस्व विभाग और पुलिस आमने-सामने आ गई। राजस्व उपनिरीक्षकों ने अस्कोट पुलिस पर गाली-गलौज और एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षकों का कहना है कि बुधवार को राजस्व विभाग की टीम अवैध खनन की शिकायत पर पूछताछ कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच अस्कोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खननकर्ता को मौके से भगा दिया और उपनिरीक्षकों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। राजस्व कर्मियों ने थानाध्यक्ष पर एनकाउंटर करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षकों ने एसडीएम और जिला प्रशासन को शिकायत पत्र भेजकर थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र साह, विनोद आर्या, रवींद्र गुरुरानी, सहजान अली आदि ने कहा कि यदि इस मामले में थाना पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो सभी राजस्व कर्मी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। राजस्व विभाग और नागरिक पुलिस के ेबीच हुई इस तनातनी के मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। डीडीहाट के एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच में जो भी चीजें सामने आएंगी उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
अस्कोट। अस्कोट के थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने राजस्व पुलिस के आरोपों को बेबुनियाद बताया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अवैध खनन में राजस्व विभाग की ओर से पकड़े गए चंद्र सिंह को आईपीसी की धारा 353, 186 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


प्रदेश में नौकरशाही बेलगाम हुई
अस्कोट। अस्कोट में राजस्व विभाग और नागरिक पुलिस के बीच खनन के मसले पर हुई तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल का कहना है कि प्रदेश में नौकरशाही बेलगाम हो गई हैं। सरकार का अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed