{"_id":"5b33cc7c4f1c1b95598b65fb","slug":"191530121340-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सीजन में नजंग से मालपा तक हो सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सीजन में नजंग से मालपा तक हो सड़क निर्माण
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने धारचूला विकास खंड सभागार में कैलाश यात्रा मार्ग अंतर्गत घट्टाबगड़ से लिपुलेख मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों, व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों से आवश्यक सुझाव लिए। इस दौरान लोगों ने मानसून काल में नजंग से मालपा तक सड़क निर्माण कराए जाने का सुझाव दिया।
डीएम ने बुधवार को लोगों से लखनपुर से नजंग सड़क निर्माण के संबंध में सुझाव लिए। क्षेत्र से आए जन प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में देश-विदेशों में रह रहे स्थानीय लोग अपने-अपने पैतृक गांवों में धार्मिक अनुष्ठान को आते हैं। भारत-चीन व्यापार के चलते आजीविका के लिए लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित अपने सात गांवों में जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अगस्त-सितंबर में 12 वर्षों बाद बूंदी गांव में मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें हजारों स्थानीय लोग मेले में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बीआरओ से लखनपुर से नजंग तक आगामी तीन माह (जुलाई से सितंबर) तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि मानसून काल में नजंग से मालपा तक सड़क निर्माण कार्य किया जाए। उनका कहना था कि लखनपुर से नजंग के मध्य एक ही मार्ग है जहां से उच्च हिमालयी क्षेत्र को आवागमन होता है। अगर इसके मध्य सड़क निर्माण के चलते मार्ग अवरुद्ध होता है तो अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। डीएम ने कहा कि जो भी सुझाव जनता और बीआरओ की ओर से आए हैं उनके अनुरूप ही सड़क निर्माण और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, 119 बिग्रेड के कर्नल रोहिताश, ग्रिफ के ओसी रोहित कतना, आईटीबीपी मिर्थी के उप सेनानी पूरन राम, क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, भारत-चीन व्यापार समिति के दिनेश गुंज्याल, दौलत रायपा, महेंद्र बुधियाल, देवकृष्ण, नृप गर्ब्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा आदि मौजूद रहे।