{"_id":"5b0c343d4f1c1ba96e8b4fec","slug":"191527526461-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, चार मौके पर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, चार मौके पर मरे
Updated Mon, 28 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। पश्चिमांचल के डोटी जिले में एक वाहन दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 यात्री घायल हुए। नेपाल पुलिस के जवान घटनास्थल पर बचाव और राहत मेें जुटे हैं।
नेपाल पुलिस के अनुसार सोमवार को एक जीप दिपायल से बोगटान की ओर जा रही थी। तभी शाम पांच बजे बोगटान गांव पालिका छह के पलाड़ी के पास जीप सड़क से 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में 14 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में राम बहादुर बिक, साहू भगत द्वारिका, ईश्वरी रावत शामिल हैं। जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। डोटी के डीएसपी हेरंब शर्मा कटेल ने बताया कि जवानों ने घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दुर्घटना में 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।