{"_id":"5afdb9644f1c1bcf408b6052","slug":"191526577508-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार अतिथि शिक्षक भड़के, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार अतिथि शिक्षक भड़के, प्रदर्शन
Updated Thu, 17 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डेढ़ माह से खाली बैठे जिले के 497 अतिथि शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को टकाना स्थित रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। साथ ही ऐसा न होने पर आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेेतावनी भी दी।
बृहस्पतिवार को जिले भर के अतिथि शिक्षक रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कहा कि उन्होंने सीमांत जिले की शिक्षण व्यवस्था को तीन साल तक सहारा दिया, लेकिन अनुबंध समाप्त होने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे बेरोजगारी के हालात पैदा हो गए हैं। अब नया सत्र शुरू हो चुका है और सरकार डेढ़ माह बाद भी उनकी नियुक्ति पर फैसला नहीं ले पाई है। वहीं, सीमांत के स्कूलों को छात्रों को पढ़ाने वाले नहीं मिल रहे।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाकृष्ण भट्ट का कहना है कि अतिथि शिक्षक अगले कुछ दिनों तक सरकार के रुख का इंतजार करेंगे। इसके बाद आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस दौरान घनश्याम जोशी, मनोज पांडेय, भूपेंद्र बिष्ट, ललित मोहन, कैलाश उप्रेती, राजेंद्र कापड़ी, कमलेश जोशी, मनीष मल्ल, सावन कुमार, विमला भंडारी, कंचन पांडेय, दीपा जोशी, प्रतिभा वर्मा आदि थे।