{"_id":"5ad389ac4f1c1ba67f8b4ba0","slug":"191523812780-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत का जंगल आग से धधका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत का जंगल आग से धधका
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। वन पंचायत, गरांऊ में चीड़ के जंगल में रविवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग से कई हेक्टेयर जंगल जल गया है। जंगल में दोपहर दो बजे के बाद अचानक आग लगी। आग लगते ही ग्रामीण जंगल पहुंच गए, लेकिन आग की भीषणता के सामने ग्रामीणों की एक नहीं चली।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से उप वन क्षेत्राधिकारी आरएस मेहरा के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी। आग से कई वनस्पतियां जल गई हैं। पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक वनकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगे थे।