{"_id":"5a8c58a84f1c1bb2208ba43e","slug":"191519147176-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण का रोमांच
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खलियाटॉप में पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे स्कीइंग प्रशिक्षण में रोमांच बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक साथ 18 प्रतिभागियों ने स्कीइंग का प्रशिक्षण लिया। खलियाटॉप में स्कीइंग के लायक पर्याप्त मात्रा में बर्फ है। कुछ हिस्सों पर तो दो फुट तक बर्फ मौजूद है। खलियाटॉप में दो किलोमीटर के ढलान में अभी काफी बर्फ है।
पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि प्रशिक्षण 28 फरवरी तक चलेगा। यदि इस बीच में बर्फ गिरी तो स्कीइंग प्रशिक्षण का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में इन दिनों काफी चहल-पहल है।
स्कीइंग प्रशिक्षण लेने पहुंचे लोगों के अलावा प्रशिक्षक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खलियाटॉप में रात का तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच रहा है। दिन का तापमान भी आठ डिग्री से अधिक नहीं जा पा रहा है। खलियाटॉप में चारों ओर बर्फ की चादर बिछी है।