{"_id":"5a676bcd4f1c1b80268b608a","slug":"191516727245-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि मेले की तैयारी शुरू
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में शिवरात्रि को हर साल होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए दीवान सिंह पतियाल को अध्यक्ष चुना गया है। अशोक गुंज्याल, भागेश्वरी देवी को उपाध्यक्ष, विरेंद्र नबियाल को महासचिव, प्रेमा कुटियाल, रूप सिंह दानू को सचिव बनाया गया।
तय हुआ कि इस बार भी गत वर्षों की भांति पारंपरिक सांस्कृतिक झांकियां निकलेगी। तीन दिनी मेले में खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिवरात्रि पर 14 फरवरी को तपोवन में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जनजाति महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष कुसुम देवी, अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, प्रद्युम्न गर्ब्याल, महिमन ह्यांकी, दीवान गुंज्याल आदि मौजूद थे।