{"_id":"59b032874f1c1be47f8b469a","slug":"191504719495-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में बलुवाकोट के नवीन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में बलुवाकोट के नवीन प्रथम
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धारचूला के खेल मैदान में तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी राम सिंह ऐरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य राम प्रसाद आर्या ने बताया कि धारचूला तहसील के 12 इंटर कॉलेज एवं 18 हाइस्कूलों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर और 500 मीटर की दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। देर शाम गोला फेंक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
गोला फेंक में जीआईसी बलुवाकोट के नवीन रावत प्रथम, इसी विद्यालय के जगदीश कोरंगा द्वितीय और जीआईसी कालिका के अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन लाल सिंह ह्यांकी, विपिन थलाल, गणेश मर्तोलिया ने किया, जबकि देवकी बोरा, महेश राम लोहिया, डीएन भट्ट, मीना बम, सुनीता गर्ब्याल, वंदना रायपा, जितेंद्र सिंह ह्यांकी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
सड़क बंद होने से पांगू के खिलाड़ी वापस गए
धारचूला। तवाघाट-सोबला सड़क बंद होने के कारण राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए। बताया गया कि खिलाड़ी सुबह धारचूला के लिए निकले थे, लेकिन कंज्योति, खेत, छिरकिला में सड़क बंद होने के कारण उनको वापस लौटना पड़ा। यह सड़क पिछले 15 दिनों से बंद है।