{"_id":"5cd308b1bdec220766494fe8","slug":"181557334193-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगला में शराब पिलाई तो लगेगा छह हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगला में शराब पिलाई तो लगेगा छह हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील के पांगला गांव में शराबबंदी को लेकर महिला और युवक मंगल दल मुखर हो गए हैं। गांव में शराब पीने या पिलाने पर अब छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
पांगला में ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट की अध्यक्षता में आयेेजित महिला एवं युवक मंगल दल की बैठक में शराब के दुष्परिणामों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण खराब हो रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसको देखते हुए शराबबंदी करने का निर्णय लिया गया।
तय किया गया कि अब गांव में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि शराब पीने पिलाने पर अब छह हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में ममता देवी, गंगा देवी, अनीता, निर्मला देवी, हेमा देवी, कलावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।