{"_id":"5ca24d49bdec22141b2b5fa5","slug":"181554140489-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ऐंचोली (एसएसबी) का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सोमवार को वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार शासनी और सेवानिवृत्त कमांडेंट बीएस खाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमांडेंट शासनी ने कहा कि वाहिनी ने विविधता में एकता का परिचय देते हुए भारत-नेपाल से लगने वाली 83.5 किमी पर प्रहरी की भूमिका निभाई है। साथ ही सीमा से लगे गांवों के लोगों को राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार करने का कार्य किया है।
संदीक्षा वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने मंगल गीत पेश किए। जवानों ने कुमाऊंनी, भांगड़ा पेश कर समा बांध दिया। कुर्सी दौड़, बच्चों की जलेबी दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक के रणजीत, द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी, उप कमांडेंट माधव चंद्र घोष समेत बल के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।