फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भालू ने मक्का तो सेही ने आलू-राजमा उजाड़ा

भालू ने मक्का तो सेही ने आलू-राजमा उजाड़ा

Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
भालू ने मक्का तो सेही ने आलू-राजमा उजाड़ा
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत विकास खंड के ऊपरी क्षेत्रों के ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकारी उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वह विषम भौगोलिक परिस्थितियों में गांवों का आबाद किए हैं। बावजूद इसके उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने मेहनत कर मक्का, आलू और राजमा की फसल उगाई। मक्का को भालू तो आलू-राजमा को सेही चट कर गए।
विज्ञापन


धारचूला के ऊपरी क्षेत्र के जिप्ती, गाला, सिमखोला, तांकुल आदि गांवों में रहने वाले ग्रामीण बेहद विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। क्षेत्र में फसल के नाम पर मक्का, आलू और राजमा होता है। इसे बेच कर ग्रामीण अपनी आजीविका चलाते हैं। जिप्ती की दीपा थापा, पुष्पा रायपा, कोंकरा देवी ने बताया कि इस बार भालुओं ने मक्का और सेही ने आलू-राजमा को खत्म कर दिया है। ग्रामीणों ने खेतों में गेहूं की फसल उगाना पहले ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


गाला, जिप्ती में करीब 150 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पानी उपलब्ध कराने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जूनियर हाईस्कूल गाला में शिक्षक नहीं हैं। ग्रामीण बच्चों को पढ़ाने के लिए धारचूला भेजते हैं। महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed