{"_id":"5baa6d37867a557f233468b4","slug":"181537895735-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसौली ए ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसौली ए ने जीता मुकाबला
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन स्वर्गीय खीम सिंह सौन फुटबॉल प्रतियोगिता में कुसौली ए ने बीएफसी को 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
शुरुआती क्षणों में बीएफसी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मनीष ने टीम के लिए शानदार गोल किया। मध्यांतर से पहले कुसौली के प्रेम ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कुसौली के गौरव ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। बीएफसी को कई अवसर मिले, लेकिन खिलाड़ी उसका लाभ नहीं उठा सके।
इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि वरिष्ठ फुटबॉलर दीपक लुंठी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। निर्णायक यतीश ओझा, नवीन खत्री, गिरीश जोशी, नरेंद्र खत्री, दिनेश जोशी थे। आंखों देखा हाल खेल उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश कापड़ी ने किया। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव जितेंद्र माहरा, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, मोहन सिंह मेहता (रुड़की बादशाह), भूपेंद्र चौहान, किरन महर, ऋषेंद्र महर आदि थे।