फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मानसून से पहले आई बाढ़ सुरक्षा की याद

मानसून से पहले आई बाढ़ सुरक्षा की याद

Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मानसून से पहले आई बाढ़ सुरक्षा की याद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। प्रशासन को मानसून से पहले रामगंगा नदी में बाढ़ सुरक्षा की याद आई है। प्रशासन ने अब जाकर नदी से चुगान का फैसला किया है। चुगान की निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, बाढ़ सुरक्षा कार्य के समय को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


इस साल भी मुनस्यारी में प्रवाहित होने वाली रामगंगा में भारी मात्रा में उपखनिज है। भू-क्षरण और कटाव से नदी के बीचोंबीच अत्यधिक मलबा एकत्र हो गया है। इससे नदी अपना स्थान छोड़कर दाई और बाई ओर बह रही है। मानसून काल को देखते हुए नदी से सटे भैंसखाल और देकुना को खतरा बना हुआ है। साथ ही मोटर मार्ग और पुल को भी खतरा बना है। इस पर ग्रामीण पिछले कई माह से प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा कार्य की मांग करते आ रहे थे, लेकिन बाढ़ सुरक्षा कार्य को मंजूरी नहीं मिल पाई। प्रशासन ने अब मानसून काल के ठीक एक माह पहले नदी के दो प्रभावित स्थलों से चुगान को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इसके तहत आबादी, सड़क और पुल को खतरा बने उपखनिज का दोहन किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को निविदा खोली जाएगी। इधर, प्रभावित ग्राम भैंसखाल की प्रधान चंद्रकला देवी ने बाढ़ सुरक्षा कार्य को लेकर सवाल उठाए हैं। कहा कि प्रशासन को मानसून से एक माह पहले बाढ़ सुरक्षा की याद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते सुरक्षा कार्य होने चाहिए थे। इस मामले में एसडीएम केके गोस्वामी का कहना है कि बागेश्वर से सीमा विवाद के चलते पहले चुगान को मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब परिसीमन के बाद चुगान को मंजूरी दे दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानसून से पहले सुरक्षा कार्य संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed