{"_id":"5ade17294f1c1b9d098b613c","slug":"181524504361-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों की आग से वातावरण में धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों की आग से वातावरण में धुंध
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। जंगलों की आग से जिला मुख्यालय समेत जिले के कई हिस्सों पर वातावरण में धुंध छा गई है। इस कारण आसपास की पहाड़ियां तक दिखाई नहीं दे रही हैं। कई जंगल आग से धधक रहे हैं। वन विभाग की कई टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वन विभाग असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात कह रहा है।
बलुवाकोट के ढुंगातोली के जंगल में लगी आग पर वन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने रविवार रात करीब 10 बजे काबू पाया। सोमवार को जिले के कई जंगल आग से धधकते रहे। अस्कोट से मिली जानकारी के अनुसार पैय्यापौड़ी, सिरथाम, घंधूरा, देवल, हेल्पिया, गर्खा के जंगलों में आग लगी है। पेड़ और वनस्पति को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है। वन रेंजर राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि टीमें गठित कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
वन दरोगा रमेश जोशी के नेतृत्व में घंधूरा, वन दरोगा नंदा बल्लभ के नेतृत्व में सिरथाम क्षेत्र, वन दरोगा गोपाल राम दरियाल के नेतृत्व में पैय्यापौड़ी क्षेत्र में आग बुझाने का काम किया किया जा रहा है। वन रेंजर ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर असामाजिक तत्व आग लगा रहे हैं। इनका पता लगाया जा रहा है। आग लगाने वाले तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बताया कि वन पंचायतों से फायर वाचर रखने को कहा गया है। उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
आंखों में जलन की शिकायत बढ़ी
जंगलों में लगी आग से आंखों में जलन की शिकायत बढ़ी है। जंगलों के पास के इलाके में रहने वाले लोगों की दिक्कतों में इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि जलन के साथ ही आंखों से आंसू निकल रहे हैं। जंगलों की आग से गर्मी में भी इजाफा हुआ है।