{"_id":"5a8b171d4f1c1ba1268bb529","slug":"181519064861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों लापता बच्चे गुरना में सुरक्षित मिल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों लापता बच्चे गुरना में सुरक्षित मिल गए
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 17 फरवरी को घर के रहस्यमय ढंग से लापता हुए दोनों बच्चों को पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार की सुबह गुरना कस्बे से बरामद कर लिया है। इन बच्चों ने दो रातें गुरना के पास स्थित एक मंदिर में बिताई थी। जाजरदेवल थाने में दोनों बच्चों के लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि 14 वर्षीय प्रियांशु भंडारी पुत्र ललित सिंह भंडारी और 13 वर्षीय अमन चंद पुत्र जगदीश चंद 17 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकले लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। जब रात तक दोनों बच्चे घर नहीं आए तो परिजनों ने जाजरदेवल थाने में रिपोर्ट लिखा दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया।
उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों की खोजबीन का काम चलाया गया। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दोनों बच्चों के गुरना में एक होटल में बैठे होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी समेत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल आन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश नेगी ने गुरना पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया। दोनों बच्चे टनकपुर की तरफ भागने की तैयारी में थे। दोनों बच्चे उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। बताया गया है कि दोनों बच्चों का परिवार यहां रई के पास मड़ जाने वाली रोड के किनारे स्थित मोहल्ले में रहता है।