फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 months did not pay the accounts of the Post Office

18 माह से नहीं हुआ डाकघर के खातों से भुगतान

Thu, 28 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 28 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
18 months did not pay the accounts of the Post Office
नहीं हुआ भुगतान - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा के जिन जॉब कार्डधारकों ने डाकघर में खाते खोले हैं, उनमें मनरेगा की धनराशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। 18 महीने से इन खातों में किसी भी जॉब कार्डधारक की धनराशि नहीं आई है। इससे मनरेगा मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


ढुंगेती के प्रधान गोविंद बोरा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने डीडीहाट पोस्टआफिस पहुंचकर पोस्टमास्टर से वार्ता की। प्रधान ने बताया कि डेढ़ साल से अधिक समय से मनरेगा का काम कर रहे मजदूरों को पोस्टआफिस के माध्यम से कोई भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा में काम करने वाले ऐसे सैकड़ों ग्रामीण मजदूर हैं, जिनका मनरेगा खाता पोस्टआफिस में है। विकासखंड के माध्यम से सभी जॉब कार्डधारकों की सूची केंद्र और राज्य सरकार को दी गई है और अब तक 25 लाख रुपये के भुगतान की स्वीकृति मिल भी गई है, लेकिन अब तक डाकघर के खाताधारकों को यह धनराशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


प्रधानों ने कहा कि यदि धनराशि का तत्काल भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पोस्टमास्टर बीके आर्या ने ग्राम प्रधानों को बताया कि तकनीकी समस्या के चलते यह भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समाधान निकल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed