फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मंत्री से की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

मंत्री से की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

Thu, 29 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मंत्री से की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन संगठन की जिला इकाई ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में मंत्री से मिले शिष्टमंडल ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 26 नवंबर का संसद घेराव कार्यक्रम काफी प्रभावशाली रहा।
विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर पुरानी पेंशन को बहाल करने का प्रस्ताव पास किया। अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है। राज्य सरकार भी दिल्ली सरकार जैसा हौसला दिखाए। कहा कि राज्य में पेंशन दो श्रेणियों में विभाजित है। एक पेंशन से आच्छादित है, तो दूसरा पेंशन विहीन है। सेवा नियमावली में एक समान वेतनमान होने के बाद भी इस तरह का सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिससे कार्मिकों में रोष है।
विज्ञापन


शिष्टमंडल में विक्रम सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह जंगपांगी, रोहित उप्रेती, अर्जुन सिंह चिराल, संतोष सिंह, गणेश सौन, विनोद कुमार आदि थे।

भोजन की निम्न गुणवत्ता और छात्रवृत्ति का मामला उठाया
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने काबीना मंत्री यशपाल आर्य के सामने छात्रावास की भोजन की निम्न गुणवत्ता और दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मामला उठाया। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे समाज कल्याण मंत्री को सौंपे ज्ञापन में आंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने आरोप लगाया कि छात्रावास में छात्रों को जो भोजन दिया जाता है, वह निम्न दर्जे का है। अनुसूचित जनजाति के छात्रावासों में प्रति छात्र 100 रुपये का राशन मिलता है, जबकि स्पोर्ट्स छात्रावास के छात्रों के लिए 150 से 200 रुपये तक का बजट दिया जाता है। इससे छात्रावास में रह रहे छात्रों को गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिल पाता है। छात्रों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। छात्र नेता किशोर कुमार ने दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मामला भी समाज कल्याण मंत्री के समक्ष उठाया। कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेताओं ने कैबिनेट मंत्री से छात्रों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed