{"_id":"5bdf2894bdec2269ac7eedac","slug":"171541351572-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण का समापन
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। बालेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया है। पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया गया।
यजमान गोविंद भट्ट, लीला भट्ट, बलवंत सत्याल, लक्ष्मी देवी, बंशीधर भट्ट, मीरा देवी, अनिल कार्की, पूजा कार्की, संजय सत्याल, खीला देवी ने पूर्णाहुति के बाद कन्याओं का पूजन किया। प्रधानाचार्य बीसी पंत के नेतृत्व में सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर के बच्चों ने राम विवाह, राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक संजय चंद की अगुवाई में शिव-पार्वती विवाह, शिक्षिका कबीरा नबियाल की देखरेख में राबाइंका की छात्राओं ने देवी के नौ रूपों की झांकी मुख्य बाजार में निकाली।
इस मौके पर श्रद्धालुुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन चनकोट निवासी बंशीधर भट्ट की ओर से किया गया। सात दिन तक चले शिव महापुराण के व्यास ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र भट्ट थे। पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय ने हवन और कन्या पूजन कराया। आयोजन में शिव मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गिरीश दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, सुरेश भट्ट, गंगा सिंह मेहता, देवराज सत्याल, मनोहर सत्याल, प्रमोद उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।