{"_id":"5b84385e42c792465d1d318c","slug":"171535391838-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरु
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। नियमितीकरण, वेतन विसंगति समेत तमाम मांगों को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। जल संस्थान कर्मियों की हड़ताल के कारण डीडीहाट और मुनस्यारी में पेयजल किल्लत पैदा हो गई है।
संगठन के कार्यवाहक शाखाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एकत्र जल संस्थान के नियमित, संविदा श्रमिकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार और जल संस्थान प्रबंधन मांगों को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। कई बार आश्वासन दिए जा चुके हैं, जो कोरे साबित हुए हैं। कहा है कि मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
प्रदर्शन में शाखा सचिव भगवान सिंह, संयोजक भुवन चंद्र भट्ट, संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सचिव अंबा दत्त पांडेय, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, रवि लोहनी, गिरीश चंद्र जोशी, रमेश कापड़ी, प्रकाश कापड़ी, मोहन सिंह मेहता, रमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कुंडल राम, ललित मोहन जोशी, पूरन बोरा, पुष्पा जोशी, कौशल्या, देवी दत्त, भूपेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे। उधर, डीडीहाट में जल संस्थान कर्मियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण सोमवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा। कर्मचारी नेता केसी जोशी ने कहा है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।