{"_id":"5b5764f54f1c1b4d748b6c54","slug":"171532454133-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की मदद से बलुवाकोट पेयजल योजना सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की मदद से बलुवाकोट पेयजल योजना सुचारु
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बलुवाकोट पेयजल योजना से जल संस्थान ने युवाओं की मदद से पानी की सप्लाई सुचारु कर दी है। रविवार को पैय्यापौड़ी सड़क पर रोंकोट के पास भूस्खलन होने से बलुवाकोट की 4000 की आबादी को पानी की आपूर्ति करने वाली तीन पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थी और कई पाइप मलबे में दब गए थे।
परिवर्तन संस्था की पहल पर मंगलवार सुबह जल संस्थान के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह थापा कर्मचारियों के साथ 500 मीटर प्लास्टिक के पाइप लेकर मौके पर पहुंचे। परिवर्तन संस्था के सदस्यों ने तीन घंटे तक अस्थायी लाइन बिछाने में जल संस्थान के कर्मचारियों का सहयोग किया।
अपरान्ह करीब चार बजे अस्थायी व्यवस्था के तहत बलुवाकोट के मुख्य टैंक में पानी पहुंच गया। संस्था के प्रमोद ऐरी, धीरू भंडारी, रोहित खाती, राम सिंह सामंत, कैलाश ढकरियाल ने योजना की मरम्मत में सहयोग दिया। जल संस्थान के अवर अभियंता थापा के साथ ही स्थानीय लोगों ने युवाओं की सराहना की।