{"_id":"5b00620f4f1c1b334d8b4737","slug":"171526751759-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से बिजली के पोल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट सर्किट से बिजली के पोल में लगी आग
Updated Sat, 19 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट कस्बे में नया बाजार के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिजली के एक पोल में आग लग गई। लोगों की सूचना पर विभाग ने बिजली सप्लाई काट दी, इससे आग बुझ गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
झूलाघाट कस्बे में हमेशा से ही बिजली की लाइन में खराबी की समस्या देखने को मिलती है। पिछले माह भी कस्बे में एक सप्ताह तक हाई-वोल्टेज से कई लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए थे। शुक्रवार को यहां के संजयनगर के मकानों और खेतों में करंट आने की शिकायत मिली थी। व्यापारी बृजेश गड़कोटी ने बताया कि कस्बे के डमरू चौक, ग्रामीण बैंक के पास के पोल में भी शॉट-सर्किट की शिकायत विभाग से की गई है।
विभाग के जूनियर अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि झूलाघाट के लाइनमैन ने रात में ही समस्या के बारे में बता दिया था। शनिवार को जिला मुख्यालय से चार लोगों की टीम लाइन की मरम्मत के लिए आई है। फाल्ट मिलने के बाद समस्या हल हो जाएगी।