{"_id":"5b0062054f1c1b2b118b4ded","slug":"171526751749-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई गार्ड ने उपभोक्ताओं से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई गार्ड ने उपभोक्ताओं से की अभद्रता
Updated Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बैंक में नकदी की कमी और खाली एटीएम से उपभोक्ता पहले से ही परेशान हैं। अब एसबीआई के सुरक्षाकर्मी के व्यवहार से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने कई उपभोक्ताओं से अभद्रता की। इससे नाराज होकर कई उपभोक्ता बैंक से बैरंग लौट गए। उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधक से सुरक्षाकर्मी की शिकायत की है।
शनिवार को सुरक्षा कर्मी द्वारा कई उपभोक्ताओं से अभद्रता की शिकायत मिली। सानीखेत की क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला देवी ने बताया कि वह नकदी निकासी के लिए बैंक आई थी। इस बीच सुरक्षा कर्मी पुष्कर सिंह ने लाइन में खड़े उपभोक्ताओं से अभद्रता की। सुरक्षा कर्मी के व्यवहार से खिन्न होकर क्षेपं सदस्य लौट गईं। चौकोड़ी निवासी प्रकाश राम, पांखू के राजेश कुमार, त्रिपुरादेवी के मनोज खाती ने बताया कि वह बैंकिंग कार्य के सिलसिले से आए थे। सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता की।
इसी तरह कई उपभोक्ताओं से सुरक्षा कर्मी ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में कांग्रेस नेता हेम पंत ने बैंक प्रबंधक से सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैंक प्रबंधक एएस कुटियाल का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। इधर, बीएसएनएल की बदहाल सेवा के चलते बैंकिंग सेवा प्रभावित हुई। इसके चलते कई उपभोक्ताओं को बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा। दूसरी ओर नगर समेत तीनों एटीएम खाली रहे।